अवैध मुरूम उत्खनन करते जेसीबी और हाइवा जब्त

अवैध मुरूम उत्खनन करते जेसीबी और हाइवा जब्त

सुरही नदी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरूम और मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे दो वाहनों को जब्त किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खनिज विभाग की टीम ने 23 जून को क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

जांच के दौरान ग्राम नादिया स्थित सुरही नदी के पास मुरूम एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा वाहन पकड़े गए। जेसीबी क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2801 और हाइवा क्रमांक सीजी 08 एजे 9088 को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से गंडई थाना परिसर में खड़ा करा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जेसीबी का संचालन पथर्रा निवासी कमलेश्वर कर रहा था, जबकि वाहन स्वामी ग्राम नादिया का निवासी है। वहीं हाइवा का चालक निवासपुर निवासी धनीराम तथा वाहन स्वामी देवपुरा निवासी मिथलेश साहू बताया गया है।

खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच दल लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *