
पत्थलगांव। तमता–शेखरपुर–डूमरबहार मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना शेखरपुर पुलिया के समीप हुई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे के बाद मृतक का शव काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने में जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

