BSP-Updete:-ग्लोबल जर्नलिस्ट-एंड-मीडिया संघ का प्रदेश-स्तरीय “लोक-सेवा गौरव सम्मान-समारोह” न्यायधानी बिलासपुर में संपन्न हुआ।-

संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न-क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना:–हरीश चौबे।

संगठन के साथियों के सहयोग, समर्पण-विश्वास एवं सक्रिय सहभागिता के कारण आयोजन सफल एवं यादगार बन सका:–तरुण कौशिक।

दिनांक:-02/07/2026

मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

बिलासपुर/कोटा:-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी-बिलासपुर में मंगलवार 30 जून को पत्रकारिता-शिक्षा संस्कृति सहित सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट प्रतिभाओं के सम्मान की साक्षी बनी..ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड-मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित बंसीवाला होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय “लोक-सेवा गौरव सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, समारोह में शिक्षा पत्रकारिता-समाज सेवा-संस्कृति कला-पुलिस-प्रशासनिक सेवा एवं शहीद-परिवारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

समारोह में पूरे प्रदेश से पहुंचे पत्रकार बंधु:–

प्रदेश भर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों शिक्षाविदों-समाजसेवियों, सांस्कृतिक-कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया.. सम्मान समारोह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया..जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया..कार्यक्रम के प्रथम चरण में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला-पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बिल्हा की पूर्व अध्यक्ष गीतांजलि जितेंद्र कौशिक ने की जबकि वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा एवं रमन दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे..कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ हुआ।

संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न-क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना:–हरीश चौबे।

समारोह के द्वितीय चरण में बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाटापारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने की सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विशिष्ट-अतिथियों में भाटापारा नगर पालिका परिषद की सभापति दीपा दशरथ साहू एवं नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू शामिल रहीं, इस दौरान ग्लोबल जर्नलिस्ट-एंड-मीडिया संघ के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना तथा समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

प्रदेश-महासचिव तरुण कौशिक ने जताया आभार:—

ग्लोबल-जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ-छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं सर्वव्यापी समाचार पत्र के संपादक तरुण कौशिक ने समारोह की ऐतिहासिक सफलता पर सभी अतिथियों, पदाधिकारियों पत्रकारों, समाज सेवियों-सहयोग कर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया..उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग, समर्पण, विश्वास एवं सक्रिय सहभागिता के कारण यह आयोजन सफल गरिमामय और यादगार बन सका।

सम्मानित प्रतिभाओं के सम्मान से गूंजता रहा सभागार:–

समारोह के दौरान शिक्षा, पत्रकारिता-समाज सेवा, संस्कृति, कला-पुलिस एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों तथा शहीद परिवारों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र-स्मृति चिन्ह एवं सम्मान सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया, सम्मानित प्रतिभाओं के सम्मान में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया..जिससे पूरा सभागार उत्साह, गौरव और भावनात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने समारोह में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:–

इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, प्रदेश सचिव मोहम्मद जावेद खान विशेष सलाहकार संजीव शुक्ला संरक्षक रमेश पांडेय, कृष्णा पांडेय, जुगल किशोर तिवारी विशेष सलाहकार संजीव शुक्ला, प्रदीप शर्मा सुरज गुप्ता गोपाल यादव भरत गुप्ता बलौदाबाजार भाटापारा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पुरोहित, भाटापारा अध्यक्ष शंकर सोनी अजय शर्मा कोमल शर्मा श्रीमती मधु सोनी तथा गौरेला पेंड्रा-मरवाही जिला सचिव नूर मोहम्मद खान कटघोरा से अरविंद शर्मा तखतपुर से राकेश मिश्रा मनजीत सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *