विप्र समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, विधायक ने दिया मंगलाशीष

MO NO-9340278996
Haritchhattisgarh
कोतबा — कोतबा के परशुराम चौक और यज्ञ शाला भवन में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विप्र समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज अनुयायी, महिलाएँ, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विधायक ने शोभायात्रा में भाग लेते हुए विप्र विकास परिषद और समस्त क्षेत्रवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएँ और मंगलाशीष दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह दिन केवल पौराणिक स्मरण नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गरिमा और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि मानव का मूल्य उसके कर्म और दृष्टिकोण से तय होता है, न कि केवल जन्म से।”
उन्होंने आगे कहा, “जब समाज में मर्यादाएँ और मूल्य संकट में हों, तब परशुराम चेतना हमें धर्म के उत्तरदायित्व और न्याय के कर्तव्य का बोध कराती है।” साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि परशुराम जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर समाज में सदाचार, नीति और विवेक की स्थापना करें। आयोजन समिति और सभी सहयोगियों को आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में समाज के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र श्याम लाल शर्मा, विजय कुमार शर्मा, ख़ुशी शर्मा, केशर शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, नरसिंह शर्मा, पवन शर्मा, सुमित शर्मा (पार्षद), सुनील शर्मा (पार्षद), शुभम, अजय शर्मा, जयंत शर्मा, प्रमोद, भागवत दयाल, राजेन्द्र शर्मा, बजरंग शर्मा, रामलाल शर्मा, तेजभान शर्मा, पंकज शर्मा (पार्षद), सुदामा, संजय शर्मा, कमल शर्मा, दीपक, गौरव, जीनू शर्मा, तेजस, महेंद्र शर्मा, हीरा शर्मा, इलू शर्मा, अमन शर्मा, कन्हैया शर्मा, केशव, कल्लू शर्मा, ऋषि शर्मा, मोहन, संतोष शर्मा, राघव, रवि शर्मा, आनंद शर्मा, संदीप शर्मा, निखिल, हंसू, आशु शर्मा सहित सर्व ब्राह्मण समाज की भागीदारी रही।
शोभायात्रा में बागबहार, बाबूसाजबहार, पेटामारा, कोकियाखार समेत आसपास के गाँवों के श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।