मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से पाकरगांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली

जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से ग्राम पंचायत पाकरगांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने से पिछले तीन दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।जानकारी के अनुसार, गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा कार्यकर्ता मिथिलेश लकड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक पहुंचाया, जिसके बाद त्वरित पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।भाजपा कार्यकर्ता मिथिलेश लकड़ा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की भावना के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *