
पत्थलगांव। नगर पालिका परिषद पत्थलगांव के मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने नगर पालिका के पांचों मनोनीत एल्डरमैन हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, अवधेश गुप्ता एवं भवानी शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेसरा रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “शपथ लेना सरल है, लेकिन उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और उसी सोच के अनुरूप पत्थलगांव के विकास को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल, एल्डरमैन अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, अंकित बंसल, श्यामनारायण गुप्ता,

पार्षद गुड़िया यादव, सुनीता बंसल, समीर कुजूर, विमला बेक,रविंद्र भाटिया,चिरु राम भगत, सुदर्शन सिंह, रामकिशन यादव, सुदामा शर्मा, नगर पालिका के सीएमओ जावेद खान, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

