एसटी-एससी युवा मोर्चा का पत्थलगांव मौन प्रदर्शन, सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज

पत्थलगांव। एसटी-एससी युवा मोर्चा की टीम ने बुधवार की शाम को पत्थलगांव के इंदिरा चौक में एकत्रित होकर देशभर में चर्चा का विषय बने पेपर लीक के विरोध में तथा अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वे हाथों में विभिन्न संदेश लिखे पोस्टर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खड़े रहे और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। मौन प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अनशनरत सोनम वांगचुक के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। उनका कहना था कि युवाओं के अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर उठाई जा रही आवाज का सम्मान होना चाहिए तथा सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें एसटी-एससी युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *