
जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्री मिठूल कोठारी की उपस्थिति में जशपुर जिला सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए सोशल मीडिया और आईटी सेल की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा संगठन के संदेशों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमा दीवान, सोशल मीडिया जिला संयोजक गणेश गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक प्रतीक प्रकाश सिंह, पत्थलगांव विधानसभा आईटी सेल सह प्रभारी भारती शर्मा, अरविन्द स्वर्णकार, अंशु जैन सहित जिला सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन की डिजिटल पहुंच को मजबूत करना और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
