एक फोन पर बदला ट्रांसफार्मर, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों को मिली राहत


कांसाबेल। कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली के आश्रित ग्राम तुररी में पिछले एक सप्ताह से 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांव में अंधेरा छाया हुआ था और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे।
ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता भूषण वैष्णव के माध्यम से जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय को दी। शिकायत मिलते ही सालिक साय ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।


जिला पंचायत अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिली और गांव में फिर से सामान्य बिजली व्यवस्था शुरू हो गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं ग्रामीणों ने भी समस्या का शीघ्र समाधान कराने पर सालिक साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *