
दोकड़ा, जशपुर।सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दोकड़ा में शाला प्रवेश उत्सव, साइकिल वितरण एवं पुस्तक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय थे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सरपंच चंद्रकला भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, आलोक सारथी,, जनपद सदस्य सरोज यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामविलास राम, देवदत्त सिंह, इमाम खान, कालेश्वर भगत, संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी भूषण वैष्णव द्वारा प्रदान की गई।
