
पत्थलगांव। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई), अग्रवाल सभा पत्थलगांव एवं अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम पंचायत पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के महिला-पुरुष सदस्यों ने उत्साह के साथ पौधे लगाकर उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटती हरियाली के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई) के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल (पप्पल), जिला महामंत्री प्रयागराज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कृष्ण चंद गर्ग, भीमराज गोयल, नरेश गोयल तथा दबंग रिपोर्टर जितेंद्र अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल, चंदा गर्ग, प्रिया नटवर सिंहल, उर्मिला गोयल, श्वेता गोयल, रीता सिंहल, मीना गोयल, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग और अनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।“वृक्ष जीवन का आधार, पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी करें”महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा, “वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करते हैं।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जशपुर इकाई के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल (पप्पल) ने कहा, “बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद प्रभावी माध्यम है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना हम सभी का दायित्व है।”कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने “पौधे लगाएंगे भी, बचाएंगे भी” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता अभियान लगातार चलाने का संकल्प लिया।
