ढोढ़ीटिकरा में 24 वर्षीय युवक की मौत, फंदे पर मिला शव

पत्थलगांव। शहर के ढोढ़ीटिकरा मोहल्ले में रविवार सुबह 24 वर्षीय युवक की फंदे पर लटकी अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक निषाद, पिता स्व. रोहित कुमार निषाद, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ ढोढ़ी टिकरा में किराए के मकान में रहता था।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मृतक के भाई ने घर की गली की ओर अभिषेक को गमछे से बने फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों की मदद से उसे तत्काल नीचे उतारकर पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार वाशिंग मशीन सुधारने का कार्य करता है और मूल रूप से लैलूंगा क्षेत्र के खेराआमा का रहने वाला है।घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। परिजन भी आत्महत्या के कारण से अनभिज्ञता जता रहे हैं। क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे घटना का कारण नहीं माना जा सकता।घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *