जशपुर जिले के बूथ-बूथ में गूंजी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात, 136वें एपिसोड को जन-जन ने सुना

ग्रामीणों के बीच पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने बीड़ा निंदाई करते हुए सुना कार्यक्रम, जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने वार्ड क्रमांक-2 में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ की सहभागिताजशपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें एपिसोड को जशपुर जिले के सभी बूथों पर उत्साह और सहभागिता के साथ सुना गया। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने अपने-अपने बूथों पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों और जनहित से जुड़े विषयों को सुना।कार्यक्रम के दौरान पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने ग्रामीणों के बीच खेत में धान बीड़ा निंदाई कार्य करते हुए मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात देशवासियों को जोड़ने वाला ऐसा संवाद माध्यम है, जिसमें प्रधानमंत्री जी समाज के हर वर्ग, गांवों की उपलब्धियों और देश के सकारात्मक प्रयासों को सामने रखते हैं।

वहीं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जशपुर शहर के वार्ड क्रमांक-2 में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।जिले के सभी मंडलों एवं बूथों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसमें समाज के अनदेखे नायकों, स्थानीय प्रतिभाओं, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों को प्रमुखता मिलती है, जिससे करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *