घर की लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। पत्थलगांव के ग्राम जोराडोल में बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरषोत्तम सिदार, उम्र 41 वर्ष, निवासी जोराडोल के रूप में हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक पुरषोत्तम सिदार के घर की बिजली खराब हो गई थी। वह घर के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली व्यवस्था ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह बिजली करंट की चपेट में आना बताई जा रही है। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और करंट कैसे लगा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।इस घटना से मृतक के परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *