छापर टोली में सोलर हाई मास्ट लाइट का भूमि पूजन सम्पन्न, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर प्रकाश व्यवस्था

कुनकुरी/जशपुर। ग्राम पंचायत जामचुंवा के छापर टोली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत सोलर हाई मास्ट लाइट का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र क्रमांक 8 की ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंकुरी (ग्रामीण) श्री उमेश यादव, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विकास नाग, सतकुमार यादव, महेश प्रधान, उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से छापर टोली एवं आसपास के क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया तथा जनहित की योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *