गुरु पूर्णिमा पर औघड़ बाबा आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारा और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पत्थलगांव। शेखरपुर स्थित औघड़ बाबा आश्रम में सुबह से पूजन-अर्चन, हवन, वृक्षारोपण और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए श्रद्धालुआषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शेखरपुर स्थित औघड़ बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

भारतीय सनातन परंपरा में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इसी अवसर पर आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गुरु पूजन, हवन एवं वृक्षारोपण से हुई।

इसके बाद आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं में पूरे दिन उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।

शिविर में चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।कार्यक्रम में सीतापुर से सदानंद गुप्ता, बांके बिहारी सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं भाटापारा से चंदीराम रवलानी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *