करंट लगने से व्यक्ति की मौत, घर की बिजली ठीक करते समय हुआ हादसा

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम पेमला हर्राबहार में घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबे राम भुइहर (42 वर्ष), पिता सुखलाल भुइहर, निवासी पेमला हर्राबहार के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुबे राम घर में अकेले रहते थे। गुरुवार रात घर की बिजली बंद हो जाने पर वे होल्डर ठीक करने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब वे काम पर नहीं पहुंचे। इसके बाद जिस व्यक्ति के यहां वे काम करते थे, वह उनके घर पहुंचा। वहां दुबे राम को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *