पुरानी बस्ती में सनसनी, नशेड़ी बदमाश ने युवक पर किया जानलेवा हमला

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नशेड़ी बदमाश ने सिगरेट पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक के सिर पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी अनुज टंडन करण के घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी बस्ती निवासी रविंद्र सारथी वहां पहुंचा और सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच बहस हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के बाद रविंद्र अपने घर गया और टांगी लेकर वापस लौटा। इसके बाद उसने पीछे से अनुज पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में अनुज के सिर पर गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गया।घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए आरोपी के हाथ से टांगी छीन ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रविंद्र सारथी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *