
पत्थलगांव। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन केवल महिलाओं के लिए मान्य होंगे। आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 44 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र की निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज परियोजना कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

भर्ती के लिए निम्नलिखित पद रिक्त हैं—
सुखरापारा, – कार्यकर्ता (1 पद)
गाला, डूडंगजोर– कार्यकर्ता (1 पद)
पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 15 संत विनोबा भावे वार्ड – सहायिका (1 पद)
तिलडेगा, कुमकेला केंद्र – सहायिका (1 पद)
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ई-भर्ती पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

