
सन्ना। जशपुर जिले के सन्ना में शराब के नशे में लकड़ी बेचने आए दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी वारदात सन्ना ग्राम पंचायत भवन के सामने हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, मृतक फगुआ राम और आरोपी भी फगुआ राम, ग्राम कंदरई ब्लाडर पाठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आए थे। इसी दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि लाठी और पत्थर से वार किए जाने के बाद एक फगुआ राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसकी मौत हो गई।

घटना का वीडियो वायरल है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
