
पत्थलगांव। जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव में स्टूडेंट्स काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री सरनजीत सिंह भाटिया एवं एडमिनिस्ट्रेटर श्री मनजोत सिंह भाटिया ने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लीडर बनना केवल पद प्राप्त करना नहीं है,

बल्कि अपने आचरण और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण बनना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने नेतृत्व के माध्यम से विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, गतिविधियों और सकारात्मक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
🏅 विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर विद्यार्थियों का चयन

स्टूडेंट्स काउंसिल के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न नेतृत्व जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनमें—Head BoyHead GirlVice Head BoyVice Head GirlJunior Head BoyJunior Head GirlSports Captain – BoysSports Captain – GirlsCultural Captain – BoysCultural Captain – GirlsDiscipline Head/In-charge – BoyDiscipline Head/In-charge – GirlEnvironmental In-chargeका चयन किया गया।

🌊 चार हाउस में विद्यार्थियों का विभाजन
नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को चार हाउस में विभाजित किया गया। हाउस के नाम भारत की प्रमुख नदियों के नाम पर रखे गए—कावेरी हाउस, महानदी हाउस, नर्मदा हाउस एवं सतलुज हाउस।चारों हाउस के विद्यार्थियों में अपने हाउस को बेहतर बनाने और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। पूरे विद्यालय परिसर में जोश, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जोगपाल पब्लिक स्कूल का यह प्रयास विद्यार्थियों को केवल अच्छा विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, अनुशासित और सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🇮🇳
