अंजुमन-इस्लामिया-मस्जिद कमेटी-कोटा के नेतृत्व में 26- अगस्त को निकलेगा पैदल “जुलूसे-मोहम्मदी”।-
ईद-मिलादुन्नबी पर “हुसैनी-यंग कमेटी के नेतृत्व में युवा-वर्ग 25 अगस्त को निकालेंगे “बाइक रैली।बाइक-रैली सहित पैदल जुलूस के दौरान हाई-मास्क-डीजे अस्त्र शस्त्र-आतिशबाजी पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध।

दिनांक:- 24/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-26-अगस्त बुधवार को मुस्लिम-समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार “जश्ने-ईद मिलादुन्नबी” पैग़म्बरे-इस्लाम के जन्मदिवस मनाने की तैयारी मुस्लिम-समाज कोटा की तैयारी जोरों-शोर से जारी है..

वही 25- अगस्त मंगलवार को शाम 04 बजे के बाद “हुसैनी-यंग कमेटी के युवाओं द्वारा सौहार्दपूर्ण तरीके से मस्जिद-पारा से एक बाइक-रैली निकाली जाएगी जो कि पूरे कोटा नगर के चौंक चौराहे से होते हुए मौहारखार पहुंचेगी मौहारखार से वापस जय स्तंभ नाका चौंक, राममन्दिर चौंक, तहसील रोड, डाकबंगला रेलवे स्टेशन होते हुए वापस मस्जिदपारा में समाप्त हो जाएगी।
*26-अगस्त को नियम निकलेगा पैदल जुलूसे मोहम्मदी:–
*वही 26-अगस्त दिन बुधवार को सुबह 09 बजे अंजुमन इस्लामिया-मस्जिद कमेटी मुस्लिम-जमात कोटा के नेतृत्व में “पैदल-जुलूसे मोहम्मदी” निकाली जाएगी जो कि कोटा नगर के चौंक चौराहे से गुजरते हुए, बस स्टैंड, महाशक्ति चौंक, जय स्तंभ नाका मौहारखार आवासपारा तक पहुंचकर वापस जय स्तंभ नाका चौंक, महाशक्ति चौक,चंडी-माता चौंक होते हुए मस्जिद कंपाउंड पहुंचकर समाप्त हो जाएगी अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी कोटा के मौजूदा अध्यक्ष बशीर बेग सहित बाकी पदाधिकारियों ने बताया कि पैदल जुलूस के दौरान यातयात व्यवस्था के मद्देनजर हाईमास्क डीजे सहित किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र किसी भी तरह की आतिशबाजी फटाके को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है पैदल-जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए “हुसैनी यंग कमेटी कोटा के युवा वर्ग वालंटियर के रूप में भी तैनात रहेंगे।

26-अगस्त को निकलने वाले पैदल-जुलूस में कोटा नगर सहित कोटा से जुड़े आसपास के ग्रामीण इलाके नयापारा खुरदुर-छेरका-बांधा,करका शांतिपुर-धूमा, छोटी करगी, सलका-नवागांव सहित ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल होने की संभावना है..बारिश के मौसम को देखते हुए समय में आगे पीछे परिवर्तन की बात भी समाज के पदाधिकारियों ने कही है।

