–गुंबदे-खिजरा-मोहम्मद-साहब के रोजे-मुबारक में तिरंगे झंडे सहित इस्लामिक झंडे से सजी झांकी रही आकर्षण का केंद्र।बारिश की बौछारों के बीच हुसैनी-यंग कमेटी के युवाओं ने मंगलवार को रात में निकाली बाइक-रैली।
अग्रवाल-समाज व बोल बम-कावरिया समिति के सदस्य ने किया जुलूसे मोहम्मद का स्वागत…मुस्लिम समाज ने किया धन्यवाद।
थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज सहित कोटा पुलिस ने यातायात-व्यवस्था बनाए रखने में किया सहयोग…
मुस्लिम समाज ने दिया धन्यवाद**जुलूसे-मोहम्मदी का मुस्लिम-समाज के प्रबुद्धजनों ने जगह जगह किया स्वागत मीठे-नमकीन पकवानों से सजाया-स्टॉल।

दिनांक:-26/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-मंगलवार की शाम से बारिश के बौछारों के बीच बुधवार 26-अगस्त को सुबह 10 बजे खुले आसमान के बीच खुशनुमा माहौल सौहार्दपूर्ण वातावरण में “पैग़म्बरे-इस्लाम” मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर अंजुमन-इस्लामिया मस्जिद कमेटी-कोटा के नेतृत्व में मुस्लिम समाज कोटा ने निकाली जुलूसे-मोहम्मदी जो कि मस्जिदपारा-मस्जिद कंपाउंड से निकलकर मेन रोड के चौंक चौराहे से गुजरते हुए जय स्तंभ नाका चौंक होते हुए मौहारखार पहुंची.

.दोपहर होते होते मौहारखार से वापस जय स्तंभ नाका चौंक होते हुए मस्जिदपारा-मस्जिद कंपाउंड में पहुंचकर समाप्त हुई..जौहर की नमाज के सलातो-सलाम के बाद लंगर की फातिहा-खानी हुई उसके बाद समाजिक लंगर का कार्यक्रम पूरे दोपहर तक जारी रहा।

हुसैनी-यंग कमेटी के युवाओं का आकर्षण जुलूसे-मोहम्मदी में दिखा:—
*जुलूसे मोहम्मदी का मुख्य आकर्षण हुसैनी यंग कमेटी के युवाओं द्वारा सजाए गए “गुंबदे-खिजरा-मोहम्मद-साहब के रोजे-मुबारक” जिसे की तिरंगे झंडे सहित इस्लामिक झंडे से पूरी तरह से सजाया गया था, जुलूस का मुख्य आकर्षण रहा जिसे कोटा नगर के पेंटर व झांकी निर्माता राम पेंटर के सहयोग से बनाया गया था,

मंगलवार 25 अगस्त की शाम बारिश की बौछारों के बीच हुसैनी-यंग कमेटी के युवाओं ने मोहम्मद साहब की रोजे मुबारक से सजी आकर्षक झांकी के साथ रात 08 बजे बाइक-रैली” पूरे कोटा नगर में घूमकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया इस्लामिक नारो इस्लामिक झंडे भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हुसैनी यंग कमेटी के युवाओं को जोश देखने लायक था।

जुलूसे मोहम्मदी में गंगा-जमुना तहजीब की दिखी झलक:–
जुलूसे-मोहम्मदी के वापसी के दौरान अग्रवाल-समाज व बोल बम-कावरिया समिति के सदस्य आनंद अग्रवाल-संजू गुप्ता ने जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोगों के लिए अग्रसेन-भवन के अंदर में जलपान की व्यवस्था बनाईं गई थी..जिस पर मुस्लिम समाज कोटा ने आभार जताया किसी भी समाज के सामाजिक कार्यक्रमों में इस प्रकार का सामाजिक सरोकार समाज के लोगों को और करीब लाता है यही इस भारत वर्ष की इस हिंदुस्तान की असली गंगा जमुना-तहजीब है।

थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज स्वयं पेट्रोलिंग में रहे:–
जुलूसे-मोहम्मदी निकलने के दौरान से ही मौजूदा कोटा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज लगातार यातयात व्यवस्था बनाने में स्वयं पेट्रोलिंग करते रहे साथ ही कोटा पुलिस के जवान सहित महिला आरक्षकों ने भी लगातार सहयोग बनाए रखा जुलूस मोहम्मदी की समाप्ति के बाद मुस्लिम समाज ने थाना प्रभारी कोटा सहित कोटा पुलिस को धन्यवाद प्रेषित किया।

अंजुमन-इस्लामिया-मस्जिद कमेटी-कोटा के नेतृत्व में निकली जुलूसे-मोहम्मदी:–
अंजुमन-इस्लामिया-मस्जिद-कमेटी कोटा के नेतृत्व में निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में मस्जिदें ताहा के मौजूदा पेश ईमाम गुलजार साहब जौनपुर उत्तरप्रदेश से आए हुए हाफिज़ मोहम्मद जुबेर अशरफ़ी शामिल हुए इसके साथ जुलूस में बिलासपुर से मेहमान के तौर पर पहुंचे नात खां मकबूल रजा नूरी सहित समाज के पदाधिकारी में मोहम्मद जब्बार खान मोहम्मद फिरोज रजा,अब्दुल गफ्फार खान, अमजद खान सईद खान, सिराज खान, मोईद कुरैशी, शमीम खान, अफजल खान, बदरुद्दीन दादा भाई, हुसैनी यंग कमेटी के पदाधिकारी में मोहम्मद जावेद खान, नियाज फारूकी, यंग कमेटी के बाकी पदाधिकारी में शामिल साहेब आलम, फिरोज खान,फरीद खान, फैजुल खान,नियाज खान, रफीक खान, फिरोज खान, इम्तियाज खान, इरफान खान, अमजद कुरैशी, आसिफ खान, निजाम खान, हैदर खान, साहिल खान, सलीम खान, अजीम खान, आकिब खत्री, अदनान खत्री, आजम खत्री, अज्जू बागड़ी, अमजद अली, अकबर अली, हासिम खान,

आसिफ खान हनी परवेज आलम, मदरसा कमेटी के पदाधिकारी साबिर अली सदरूदिन खत्री, शमीम खान, अहमद हसन, शमशुल हक, नियाज खान, आदिल खान, नयापारा से हाजी शमशुद्दीन फारूकी, इब्राहिम खान, रियाज खान, बाबा खान, रूबी खान, सहित कोटा नगर सहित कोटा नगर से जुड़े आसपास के ग्रामीण इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल हुए।
