
कोतबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कोतबा में भव्य कलश रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। योगेश्वर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इस अवसर पर विजय कुमार शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी जयंती पर आयोजित कलश रथ यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे व समरसता को मजबूत करना है।पूजन के बाद कलश रथ यात्रा लकरामुड़ा शिव मंदिर, घोघरा शिव मंदिर और रेंचुआ बंजारी मंदिर होते हुए सुरंगपानी शिव मंदिर, डुमरबहार के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंती पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, भूषण जायसवाल, अजय गुप्ता, उमाशंकर भगत, विजय कुमार शर्मा, रामकुमार साहू, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, हेमंती वैष्णव, चतुर सोनी, योगेश्वर महाराज, पार्षद परमानंद पैंकरा, कुसुम पैंकरा, दीपक शर्मा, नेहरू साहू, प्रेम बंजारा एवं रोहित बंजारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
