कोतेबिरा ईब नदी के पावन तट पर रक्षाबंधन का भावपूर्ण आयोजन, मातृशक्ति के स्नेह से अभिभूत हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

*तपकरा, कुनकुरी (जिला जशपुर):*प्राचीन कोतेबिरा ईब नदी, तपकरा (जशपुर) के पावन तट स्थित शिव धाम प्रांगण में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व श्रद्धा, संस्कार और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास का संदेश दिया।

श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इस अवसर को अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मातृशक्ति द्वारा बांधा गया यह रक्षा सूत्र केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि एकल अभियान की मातृशक्ति वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका त्याग, समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति ने समाजहित, संस्कृति संरक्षण एवं सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। रक्षाबंधन का यह आयोजन स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:सुश्री किरण यागिक जी — संच प्रमुख, तपकरासुश्री रेखा बाई जी — संच व्यास, तपकरासुश्री पुष्पा सिंह जी — बागबहार संच व्यासश्री अजय सिंह जी — कुनकुरी अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुखश्री गोविंद राम जी — करडेगा संच प्रमुखश्री राजेश चौधरी जी — संच अध्यक्ष, तपकराकार्यक्रम में क्षेत्र के सभी एकल विद्यालयों से पधारे सम्माननीय आचार्यगण एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस पावन अवसर को सफल एवं यादगार बनाया।
