Kota-Updete:-“म्हारी-छोरिया छोरो से कम नहीं..अपेक्स इंटरनेशनल-स्कूल की अलिया-सुहाना-श्रेया का राज्य स्तरीय फुटबॉल-प्रतियोगिता में चयन।-

अपेक्स-इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार सोनी सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दी बधाई।

*दिनांक:-31/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:-खेल-प्रतिभा के क्षेत्र में कोटा नगर की बेटियों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे कोटा शहर का गौरव बढ़ाते हुए अपेक्स इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल का भी मान बढ़ाया है,कोटा नगर की तीन प्रतिभावान छात्राए अलिया कुर्रे, सुहाना कुजूर एवं श्रेया श्रीवास का चयन 26-वीं राज्यस्तरीय शालेय-क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंडर-19 फुटबॉल वर्ग में हुआ चयनित छात्राएं अब बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय-प्रतियोगिता में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कड़ी मेहनत और प्रतिभा से हासिल किया मुकाम:–

स्कूल की तीनों छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन नियमित अभ्यास-अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन विद्यालय के साथ-साथ उनके परिवार और पूरे कोटा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है इन होनहार खिलाड़ियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है..कि बेटियों को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वो भी खेल के मैदान में भी सफलता की नई इबारत लिख सकती हैं।**विद्यालय परिवार ने बेटियों को दी शुभकामनाएं:-**स्कूल की छात्राओं के शानदार सफलता के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार सोनी खेल शिक्षक तरुण साहू स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने अलिया कुर्रे,सुहाना-कुजूर एवं श्रेया श्रीवास को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।**स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार सोनी ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय-प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित बिलासपुर-संभाग का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।**वहीं खेल शिक्षक तरुण साहू ने छात्राओं की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *