
**दिनांक:-02/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ-योजना के तहत स्वास्थ सेवाएँ अब अस्पतालों तक सीमित नहीं बल्कि जरूरतमंदों के दरवाजे तक पहुँच रही हैं..

डॉक्टर आपके द्वार” की अवधारणा के साथ संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) शहरी-स्लम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को उनके ही क्षेत्र में प्राथमिक-स्वास्थ सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं..

योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर नर्स-फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन की टीम तैनात रहती है,जो कि टीम द्वारा स्लम क्षेत्रों में पहुँचकर मरीजों की स्वास्थ-जाँच चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक लैब टेस्ट तथा निःशुल्क दवाइयो का वितरण किया जा रहा है

,इससे आम लोगों को इलाज के लिए कुछ हद तक सरकारी अस्पतालों के साथ निजी क्लीनिकों तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है।**मौके पर ही जाँच मौके पर ही उपचार मौके पर ही दवाइयां:–

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य बीमारियों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया जैसी स्वास्थ समस्याओं की भी नियमित जाँच की जा रही है, मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाता है,और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
महिलाओं-बुजुर्गों और श्रमिकों को विशेष लाभ:–

योजना का लाभ विशेषकर महिलाओं-बच्चों-बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग को विशेष रूप से मिल रहा है..स्वास्थ-सेवाएँ उनके घर के नजदीक उपलब्ध होने से समय और आने-जाने का खर्च दोनों बच रहे हैं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत साबित हो रही है, स्थानीय नागरिकों का कहना है, कि पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी शासकीयअस्पताल या निजी क्लीनिक जाना पड़ता था अब “डॉक्टर आपके द्वार” के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वयं उनके क्षेत्र में पहुँच रही है, जिससे समय पर जाँच और उपचार मिल रहा है।**स्वास्थ-सेवाओं की पहुँच को मिल रही नई मजबूती:-**स्वास्थ-विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री-स्लम स्वास्थ-योजना का संचालन-व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है..मोबाइल मेडिकल यूनिट के नियमित भ्रमण और स्वास्थ्य सेवाओं से स्लम क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच लगातार मजबूत हो रही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और “डॉक्टर आपके द्वार” की पहल शहरी गरीबों के लिए स्वास्थ सुविधा का प्रभावी माध्यम बन रही है, यह योजना सरकार की उस सोच को साकार कर रही है, जिसमें आर्थिक स्थिति चाहे जैसी हो हर नागरिक को उसके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो।
