अग्रवाल महिला मंडल का स्नेह सम्मेलन संपन्न, भादो मावस मंगल पाठ की तैयारियों पर हुई चर्चा

पत्थलगांव। अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में होटल अर्नव में स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान महिला मंडल की आगामी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ विशेष रूप से भादो मावस के मंगल पाठ के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए। सदस्यों ने आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए तथा भादो मावस के मंगल पाठ को श्रद्धा और उत्साह के साथ व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की।स्नेह सम्मेलन में नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग एवं श्रीमती अर्चना गर्ग, सचिव श्रीमती पुष्पा मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा गोयल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मीना गोयल, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंघल तथा सह-सचिव श्रीमती मंजू खजांची सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।बैठक में उर्मिला गर्ग, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, मंजू गर्ग, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंघल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंघल, मीनू सिंघल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंघल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग एवं अनीता जिंदल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मंडल की गतिविधियों को आपसी सहयोग, एकजुटता और सहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।सम्मेलन के समापन पर सभी सदस्याओं ने आपस में स्नेह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वल्पाहार ग्रहण किया। सम्मेलन ने महिला मंडल की एकजुटता और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों के प्रति महिलाओं के उत्साह को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *