हरियाणा-दिल्ली के पहलवानों ने दिखाया दम केसरी-पदक से नवाजा गया पहलवानों को।

दिनाँक:-03/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।करगीरोड-कोटा:-स्व:भगवान सिंह पवार जी की स्मृति में कोटा नगर में हुए दो-दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज सरोज दुर्गेश साहू सहित कोटा नगर के जनप्रतिनिधि गण सामाजिक-संगठन के कार्यकर्ताओं सहित कोटा नगर के आमजनों की उपस्थिति में बुधवार 02 सितंबर को समापन हुआ…

लगातार हो रही बारिशो के बीच उपस्थित लोगो का कुश्ती को लेकर रोमांच बना रहा, छत्तीसगढ़ सहित दूसरे प्रदेश के पहलवानों ने डीकेपी स्कूल मैदान की मिट्टी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में में दिखाया अपना दमखम।

लगातार बारिश के बीच भी रहा कुश्ती का रोमांच:–
बारिश के बीच भारी संख्या में नगर के युवाओं सहित स्कूली छात्र के अलावा मुख्यअतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव कोटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू सहित रामलाल साहू, एमएल साहू, आदित्य दीक्षित प्रकाश जायसवाल, सुरेश चौहान, वार्ड पार्षद अंजना चौकसे, बदरुद्दीन खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु अग्रवाल, वार्ड पार्षद वेंकट अग्रवाल पहुंचे दंगल प्रतियोगिता में।

छत्तीसगढ़ की झोली में कुमार अभिमन्यु पदक:–प्रतियोगिता के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की झोली में कुमार अभिमन्यु का पदक प्राप्त हुआ भिलाई एवं रतनपुर के खिलाड़ीयो ने ही बड़े दमखम के साथ दिल्ली-हरियाणा के बच्चों को पछाड़ते हुए पुरस्कार अपनी झोली में डाला वही हरियाणा एवं दिल्ली के खिलाड़ीयो ने केसरी का पदक प्राप्त किया, पुरस्कार वितरण के दौरान कोटा की पूर्व विधायक डॉ रेणु जोगी के प्रतिनिधि के रूप में अजय जायसवाल की उपस्थिति रही।

नागपंचमी पर्व में हुआ करता था कोटा में दंगल:–
कोटा-नगर के इतिहास में एक समय नागपंचमी के दिन नगर पालिका लेपरिषद के द्वारा थाना ग्राउंड में स्व: रामसिंह परिहार जी के नेतृत्व में छोटे बड़े बच्चों की कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी..इसी कड़ी में इसको आगे बढ़ाते हुए डॉ.रंजीत पवार द्वारा अपने पिता स्व: भगवान सिंह पवार की स्मृति में कोटा नगर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराया गया..कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे कोटा नगर के जनप्रतिनिधि गण सहित उपस्थित नगर के आमजनों ने डॉ. रंजीत पवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी कुश्ती प्रतियोगिता को जारी रखें..इससे पूर्व अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान डॉ रंजीत पवार और उनके पिता स्व:भगवान सिंह के जीवित रहते कोटा के थाना ग्राउंड में पहली बार प्रदेश स्तरीय-वालीबॉल-प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी।
