मना करने पर बच्चियों को गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास, पुलिस ने सुरक्षित बचाया

कोतबा। कोतबा में कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने और बाजार करने आई नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि युवकों ने नशे में पहले उत्पात मचाना शुरू किया और इसके बाद बाजार करने पहुंची नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें कथित तौर पर पकड़कर अपने साथ गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।खबर है कि इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर बच्चियों को सुरक्षित किया। घटना से बच्चियां काफी सहम गई थीं, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देते हुए आश्वस्त किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी कोतबा के ही रहने वाले हैं। पुलिस जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
