भाजपा दोकड़ा मंडल की बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दोकड़ा। भारतीय जनता पार्टी दोकड़ा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की भूमिका तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन और सेवा को भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने और जनभागीदारी के साथ सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी तरीके से आयोजित करने तथा आम लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।इस अवसर पर सालिक साय,मंडल प्रभारी विजय शर्मा , हीरामती पैंकरा जिला पंचायत सदस्य, दिनेश प्रसाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ,,रवि यादव मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ साय, महामंत्री गुलाब सिंह, महामंत्री भूषण वैष्णव, जिला कार्य समिति सदस्य गजेंद्र बागे, रामविलास राम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, अटल बिहारी साय जनपद सदस्य ,सरोज यादव जनपद सदस्य ,संजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष ,जयंती सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, इमाम खान, प्रभु राम कुमावत एवं भाजयुमो महामंत्री नंदलाल यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *