शिक्षक संगठन ने किया नव पदस्थ बीईओ का स्वागत …. …मिल बैठकर स्थानीय समस्याओं के समाधान की बात बीईओ ने कही ..

…छुरिया //- स्थानीय विकासखंड के नव पदस्थ बीईओ आदरणीय श्रीमान जितेंद्र कुमार उईके का विकासखंड के शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष अमर दास बंजारे के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उनके बेहतर कार्यकाल व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार उईके ने कहा कि उनके द्वारा संगठन के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों का सुझाव लेकर स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समाधान करेंगे। स्थानीय शिक्षक संगठन द्वारा गर्म जोशी से स्वागत करने पर बीईओ ने शिक्षक संगठन का आभार जताते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, स्थानीय बीआरसी आदरणीय श्रीमान वीरेंद्र कुमार साहू सहित विकासखंड के वरिष्ठ शिक्षक साथी संजय साहू, सीएसी मूलचंद साहू, तोरण लाल ओटी एवं विकासखंड के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अमर दास बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी एवं अन्य पदाधिकारीयों ने कहा कि आगामी दिनों में विकासखंड के शिक्षकों की बैठक आयोजित कर सभी की स्थानीय समस्याओं को लिपिबद्ध किया जाएगा। तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से पुनः मुलाकात की जाएगी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की समस्याएं जैसे सर्विस बुक सत्यापन एवं संधारण, मध्यान भोजन की लंबित सभी वर्षों की ऑडिट, उच्च परीक्षा में बैठने वाले शिक्षकों के द्वारा लगाया गया आवेदन पर अनुमति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न लंबित कार्यों को करने हेतु संगठन द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *