दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम, सालिक साय ने की मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना

पत्थलगांव। कोड़केल खजरी चट्टानपारा स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव, सुनील शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में विष्णु यादव, जेतबर साय पैंकरा, कौशल्या चौहान, गायत्री देहरी, गणेश राम यादव, चैतन चौहान, सीताराम बेहरा, रतन वसुंधरा, जयकुमार देहरी, सुखी राम भगत, अजय राम यादव, सदानंद श्रृंगार, संदीप लकड़ा, जयसिंह पैकरा, चांदकुमारी यादव, संतलाल मिंज, गौरी भगत, रामकुमार यादव, मोरध्वज पैकरा एवं बुधनाथ पैंकरा सहित अन्य ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य भूषण वैष्णव द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *