Kota-Updete:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर दिए जले…नगर पालिका अध्यक्ष सहित बीजेपी कार्यकर्ताओ की रही उपस्थिति।

विश्वकर्मा-जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिसर में समस्त वाहनों की पूजा कर विश्वकर्मा जयंती मनाया गया।

दिनांक:- 18/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:-17-सितंबर 2026 को भारत देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर कोटा नगर पालिका परिषद, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ विभाग द्वारा स्वस्थ-नारी सशक्त नारी स्वास्थ-शिविर लगाया गया जिसमें लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर समुचित स्वास्थ-किट प्रदान किया गया।

वही 17 सितंबर को ही विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर-पालिका परिसर में खड़ी सभी वाहनों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई साथ ही नगर पालिका परिषद में मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक साहू, नरेंद्र बाबा गोस्वामी, बीजेपी के पार्षद गण अंजना चौकसे, वेंकट अग्रवाल अनिल साहू, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, नवनियुक्त एल्डरमैन महेंद्र अग्रहरि, नंदू खत्री संगठन के पदाधिकारीयो में सुलेश पांडे, बजरंग जयसवाल सहित बीजेपी के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद व राम मंदिर में दिए जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ की कामना की गई।

इस दौरान कोटा पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, नरेंद्र बाबा गोस्वामी, बीजेपी के पार्षदो में अंजना चौकसे, वेंकट अग्रवाल अनिल साहू, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू नवनियुक्त एल्डरमैन महेंद्र-अग्रहरि नंदू खत्री, गंगिया बाई सहित संगठन के पदाधिकारी सुलेश पांडे, बजरंग जयसवाल सूरज साहू सहित बीजेपी के कार्यकर्ता-गण भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *