
बगीचा। जनपद पंचायत बगीचा के ऊर्जावान जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता जी को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से बगीचा सहित पूरे जशपुर अंचल में हर्ष का माहौल है।जनप्रतिनिधियों के हितों, पंचायतों की मजबूती एवं क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री गुप्ता को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने को जनपद पंचायत बगीचा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने श्री अरविन्द गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।“बगीचा की आवाज अब प्रदेश के मंच पर और मजबूती से गूंजेगी।”
