छत्तीसगढ़ी गीत मोर जोही २ की शुटिंग हो रही जशपुर जिले में खमगढा डैम पहुंची विधायक गोमती साय

शुटिंग से पहले पुजा अर्चना कर विधायक ने पुरी टीम को दी शुभकामनाएं जशपुर जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पुरे देश विदेश में पहुंचाने के लिए जिले के कलाकार गौरव गुप्ता निरंतर बेहतरीन काम कर रहे हैं अपने युटयुब चैनल टी म्युजिक के जरिए छत्तीसगढ़ी गीत को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के प्राकृतिक सौंदर्य नदी, पहाड़, झरने , के बीच फिल्माते हैं जिससे राज्य की खुबसूरती देश विदेश के लोग भी देख सकें जिले के लिए पहले भी एक छत्तीसगढ़ी गीत जन्नत जशपुर स्वयं लिखकर गौरव शुटिंग करा चुके हैं जिसे लोगों का अच्छा प्यार मिला है इसी बीच मंगलवार को मोर जोही गीत जिसे लगभग २ करोड़ लोगों का प्यार मिला है उसी गीत के दुसरे भाग मोर जोही २ की शुटिंग आरंभ खमगढा डैम में हो चुकी है जिसमें सभी कलाकारों को पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने शुभकामनाएं भेंट दी और पुरी टीम के साथ पुजा अर्चना कर शुटिंग का भाग डैम के साथ साथ आसपास के पहाड़ और जंगलों में हुआ है और बाकी शुटिंग जशपुर जिले के विभिन्न स्थानों मयाली, गुल्लु जलप्रपात, और जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हो रहा है इस छत्तीसगढ़ी गीत मोर जोही के गायक अजय चौहान और भीमा बंजारे है वहीं अभिनय छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री अमृता कुशवाहा और वीर कृष्णा वहीं म्युजिक डायरेक्टर मनोज दिवान और राजेश साहू गीत के लेखक दीपक चौहान वहीं गीत के फिल्मांकन के लिए डायरेक्टर भुषण साहू और कैमरा मैन महेश महंत और हरि गोस्वामी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैदिलीप सिंह जूदेव के ऊपर बायोग्राफी मुवी की चल रही तैयारी जशपुर के गौरव गुप्ता जल्द ही जशपुर राजपरिवार के स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव के ऊपर बायोग्राफी मुवी बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *