मौहारखार में लाल बादशाह जय स्तंभ नाका का राजा..गांधी सभा भवन में गांधी बाग का राजा…

हटरी चौंक में एमएम डब्ल्यू समितियों के पंडालों में विराजे-लंबोदर स्वामी।
कोटा नगर सहित कोटा से लगे ग्रामीण इलाकों में नवयुवकों की समितियों ने आकर्षक पंडाल बनाकर विराजमान किया विघ्नहर्ता को।

दिनांक:- 19/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:-कोटा नगर सहित कोटा से लगे ग्रामीण इलाकों में गणेश चतुर्थी की धूम है डिजिटल-इंडिया के जमाने में बच्चों से लेकर युवाओं ने आकर्षक पंडाल बनाकर विघ्नकर्ता को विराजमान किया है,

पंडालों में आकर्षक सजावट लाइट-डेकोरेशन के साथ पंडाल में छत्तीसगढ़ की लोककला संस्कृति की झलक दिखाना धौराभाटा बाल-गणेशोत्सव समिति द्वारा अपने प्रथम वर्ष में ही पूरे पंडाल में छत्तीसगढ़ की लोककला-संस्कृति को उभारा गया है..जो कि आकर्षण का केंद्र है..एक बार सभी को अवश्य देखना चाहिए।

वही मां-शेरावाली गणेशोत्सव समिति युवाओं द्वारा अपने प्रथम वर्ष में ही जय स्तंभ नाका चौंक में विघ्नकर्ता का पंडाल में आकर्षक-लाइट-डेकोरेशन के साथ साज सज्जा आकर्षण का केंद्र है..वही मौहारखार में युवाओं द्वारा लाल बादशाह के रूप में विघ्नकर्ता को विराजमान किया गया है।

गांधी सभा भवन में गांधी बाग के राजा के रूप में गणेश जी की आकर्षक-मूर्ति के साथ पंडाल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है,हटरी चौंक एम.एम.डब्ल्यू के युवाओं से सजी समिति के पंडाल में विराजे-लंबोदर स्वामी की मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र है

वही मस्जिद पारा में बच्चों और युवाओं की समिति ने भी विघ्नकर्ता को विराजमान किया है, इसके अलावा गंज स्कूल पड़ावपारा के समितियों द्वारा भी गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई है..देर रात तक इन सभी पंडालों में भजन कीर्तन का दौर जारी है।
