Kota-Updete:-मां-बंजारी देवी की पूजा के साथ अग्रहरि समाज के प्रादेशिक-चुनाव पर हुआ मंथन।

समाजिक-विकास, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा।

**दिनांक:-21/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।। करगीरोड कोटा:–अग्रहरि समाज के तत्वावधान में शनिवार 19 सितंबर को अग्रहरि भवन-बाजारपारा कोटा में मां बंजारी देवी की पूजा-अर्चना एवं सामाजिक बैठक का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ..स्व: गया प्रसाद मूलचंद गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र शिव गुप्ता द्वारा समाज की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ समाज के प्रादेशिक चुनाव एवं सामाजिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

रायपुर-बिलासपुर-बेलगहना कोनचरा-रतनपुर-तखतपुर एवं कोटा क्षेत्र से पहुंचे वरिष्ठ जन:—-

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09 बजे मां बंजारी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई समाजजनों ने पूजा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की..इसके पश्चात अग्रहरि भवन में आयोजित बैठक में समाज के प्रादेशिक पदाधिकारियों सहित रायपुर बिलासपुर-बेलगहना-कोनचरा, रतनपुर-तखतपुर एवं कोटा क्षेत्र से पहुंचे वरिष्ठ, महिलाए सहित युवा सदस्यों ने सहभागिता की।

पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चुनाव से जुड़े विभिन्न-विषयों पर सुझाव रखे:–*

बैठक में आगामी प्रादेशिक चुनाव की प्रक्रिया, संगठन की मजबूती तथा समाज के विकास की आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया पदा- धिकारियों एवं सदस्यों ने चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे..साथ ही सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए दोपहर में सामूहिक भोज का आयोजन भी रखा गया..कार्यक्रम के अंत में सामाज के प्रमुख पदाधिकारी ने समाज के लोगों को कार्यक्रम समता-पूर्वक संपन्न होने पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया..उक्त कार्यक्रम में अग्रहरि समाज के पदाधिकारी, सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *