अमाली-ग्राम पंचायत के सरपंच हितेंद्र सिंह ने विघ्नकर्ता की तस्वीरें हरितछत्तीसगढ़ को भेजी।

**दिनांक:-22/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:-कोटा नगर से लगे ग्रामीण-इलाकों में भी गणेश-चतुर्थी की धूम है, ग्रामीण इलाकों में भी बच्चों से लेकर युवाओं ने आकर्षक पंडाल बनाकर विघ्नकर्ता को विराजमान किया है..इसी कड़ी में अमाली-ग्राम पंचायत के विभिन्न गणेशोत्सव समिति ने विघ्नहर्ता कि मूर्ति-स्थापित की है, अमाली-ग्राम पंचायत के मौजूदा सरपंच हितेंद्र सिंह ने अमाली-ग्राम पंचायत में विभिन्न गणेशोत्सव समिति द्वारा जगह जगह विराजे विघ्नकर्ता की तस्वीरें हरितछत्तीसगढ़ को भेजी है।

जगह जगह विराजे विघ्नकर्ता:–
लक्ष्मी चौक गणेशोत्सव समिति अमाली, श्री सिद्धि विनायक मित्र मण्डल गणेशोत्सव समिति अमाली, युवा गणेशोत्सव समिति अमाली, युवा गणेश उत्सव समिति तिलहयापारा अमाली, साहू मोहल्ला गणेश उत्सव समिति अमाली, गणेश उत्सव समिति राम चौरा-अमाली, गणेशउत्सव समिति डोगरीपारा अमाली द्वारा गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है..

जहां पर ग्रामीणों की उपस्थिति में देर रात तक भजन कीर्तन कार्यक्रम जारी रहता है।*
