Kota-Updete:-छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा-प्रकोष्ठ बिलासपुर-संभाग के महामंत्री बने देवकिशन साहू…सूरज साहू बने संगठन-सचिव।

-वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन युवाओं के सहयोग से सामाजिक-एकता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे:- देवकिशन-साहू…सुरज साहू।

दिनांक:- 27/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ, बिलासपुर संभाग के महामंत्री के रूप में कोटा नगर के युवा देवकिशन साहू व संगठन सचिव के रूप में सुर साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर देवकिशन साहू व सूरज साहू ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त समाजजनों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

दोनों युवा पदाधिकारी देवकिशन साहू व सूरज साहू ने साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक साहू प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू संभाग अध्यक्ष केशव साहू प्रदेश महामंत्री भास्कर साहू एवं समस्त समाज के वरिष्ठजनों द्वारा दिये गए आशीर्वाद के बाद कहा कि समाज द्वारा प्रदान की गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है जिसे वे पूरी निष्ठा-समर्पण और जिम्मेदारी के साथ समाजहित में कार्य करने तथा युवाशक्ति को समाज की रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *