
ग्राम पंचायत जोराडोल में उमड़ा खेलप्रेमियों का उत्साह, खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का दिया परिचय

पत्थलगांव। ग्राम पंचायत जोराडोल में स्व. वर्षा चौहान की तृतीय पुण्यतिथि की स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बेसरा, अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चमर साय, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पत्थलगांव के हेमंत बंजारा, ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रकाश चौहान, ईला उपसरपंच देवेंद्र पाल, जिला युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, जिला युवा कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र अग्रवाल, जोगी राम, फिरनू भगत, जिला अनुसूचित जनजाति महामंत्री धर्मपाल नारंगे तथा मंडल अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष शरबन डहरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

स्व. वर्षा चौहान की पुण्यतिथि पर आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
