अंबिकापुर/सरगुजा। आस्था और ममता के प्रतीक जीवित्पुत्रिका महापर्व जितिया के पावन अवसर पर युवा नेता श्याम सिंह चौहान ने जिले की सभी माता-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्याम सिंह चौहान ने कहा कि जितिया केवल व्रत नहीं, बल्कि माँ के अटूट प्रेम और त्याग का प्रतीक है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखकर तप करती हैं।उन्होंने कहा, “मैं सरगुजा सहित पूरे प्रदेश की उन सभी माताओं-बहनों को नमन करता हूँ जो आज अपने बच्चों के लिए कठिन व्रत रखे हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि माता जितिया उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और उनके बच्चों को दीर्घायु प्रदान करें।”श्याम सिंह चौहान ने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सबसे ऊँचा है और जितिया जैसा पर्व इसी संस्कृति की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने सभी व्रतधारी माताओं के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।
