माधुरी दीक्षित की ‘चंद्रमुखी’ अदाओं पर अमिताभ बच्चन हुए कायल, KBC में जमकर की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी शानदार अदाओं और डांस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। शो के एक प्रोमो में माधुरी को फिल्म ‘देवदास’ के अपने चर्चित किरदार चंद्रमुखी की झलक पेश करते देखा गया, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

‘काहे छेड़ मोहे’ पर माधुरी ने बिखेरा जलवा

KBC के बर्थडे वीक के दौरान माधुरी दीक्षित बतौर कंटेस्टेंट हॉट सीट पर नजर आईं। शो में अमिताभ बच्चन ने कंप्यूटर से माधुरी के लिए एक गाना बजाने को कहा। इसके बाद गुलाबी रंग के खूबसूरत परिधान में माधुरी ने अपनी जगह बैठे-बैठे ही फिल्म ‘देवदास’ के मशहूर गाने ‘काहे छेड़ मोहे’ पर शानदार प्रस्तुति दी।

माधुरी की अदाओं और भाव-भंगिमाओं ने पूरे माहौल को खास बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने जमकर उनकी तारीफ की।

अमिताभ ने कहा—‘क्या बात है! कमाल है’

माधुरी के डांस के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी ताली बजाते हुए कहा, “क्या बात है! कमाल है, कमाल है माधुरी जी।” शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है और फैंस माधुरी की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

सोनी लिव ने भी प्रोमो शेयर करते हुए माधुरी के अंदाज की तारीफ की। वीडियो सामने आने के बाद दर्शकों को ‘देवदास’ की चंद्रमुखी के रूप में माधुरी की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो

अमिताभ बच्चन हाल ही में नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। अब वह इसके सीक्वल में प्रभास और कमल हासन के साथ दिखाई देंगे। फिलहाल अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन की शूटिंग और प्रसारण में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *