DEO नरेंद्र सिन्हा की पहल से 55 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ,11 लिपिक एवं 44 भृत्यों के आदेश जारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह

जशपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा लंबे समय से समयमान वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यालय द्वारा 11 लिपिक एवं 44 भृत्य कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में हर्ष, उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।कर्मचारियों का कहना है कि समयमान वेतनमान का लाभ उनके लिए केवल आर्थिक राहत ही नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा के बाद मिलने वाला सम्मान और अधिकार भी है। लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश किसी सौगात से कम नहीं है।गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा की पहल से लगभग 30 वर्षों से सेवा में कार्यरत भृत्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी मिला है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे इन कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने से उनमें विशेष उत्साह और खुशी का माहौल बना है। इसके बाद अब समयमान वेतनमान के आदेश जारी होने से कर्मचारियों में विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति और अधिक सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।कर्मचारियों का कहना है कि लगातार वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे ऐसे निर्णय उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इससे कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है तथा इसका सकारात्मक प्रभाव कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन पर भी पड़ता है।समयमान वेतनमान का लाभ मिलने से कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है। कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे ऐसे निर्णय विभाग में सकारात्मक कार्यसंस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ कर्मचारियों में विश्वास और कार्य के प्रति समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *