जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पत्थलगांव। विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल के प्रति समर्पण,अनुशासन और आपसी सौहाद्र का परिचय दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं हैं,

बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा भी देते हैं। खेल के मैदान में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।इस आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन ने खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार किया।कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही खेल भावना को जीवन में आत्मसात करने, नियमित अभ्यास करने और अपने क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने का संदेश दिया गया।सरगुजा ओलंपिक 2026 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही अवसर और मेहनत से ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,जनपद अध्यक्ष धनियारो परहा,मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल,मीना चौहान,महामंत्री नरेश यादव,सुनील गर्ग,भूषण वैष्णव,सलमी निकुंज,आलोक गर्ग,बालश्याम चौहान,रवि परहा,नवीन यादव,करेश तिग्गा,रेवा धीवर,गरीब साय जनपद सीईओ संजय चंद्रा,बीईओ कमलेश यादव उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *