
पत्थलगांव / अंबाजी। गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात प्रदेश भाजपा संगठन सह प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रसिद्ध श्री आरासुरी अंबाजी मंदिर पहुंचकर माँ अंबा के पावन दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती गोमती साय ने माँ अंबा को ध्वजा अर्पित की तथा अपने विधानसभा क्षेत्र, जिला, प्रदेश एवं समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ अंबा की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा देश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।
