जशपुर में कांग्रेस की बैठक: जमीनी स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जोरजिला पर्यवेक्षक द्वितेन्द्र मिश्रा ने पदाधिकारियों को दिलाया ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संकल्प

जशपुर/कुनकुरी। जशपुर जिला कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जशपुर जिला पर्यवेक्षक द्वितेन्द्र मिश्रा ने कुनकुरी में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत करने तथा योजनाबद्ध तरीके से जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम लोगों के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।उन्होंने कहा कि देशहित और लोकतंत्र के सामने उत्पन्न चुनौतियों के प्रति जनता को जागरूक करना जरूरी है। कांग्रेस का उद्देश्य देश में अमन-शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूडी मिंज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के समर्पण और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संदेश को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया।बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जशपुर जिला पर्यवेक्षक द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यूडी मिंज सहित जिला कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *