सुरेशपुर (ठेलूपारा) में यंग स्टार फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पत्थलगांव। ग्राम पंचायत सुरेशपुर (ठेलूपारा) में आयोजित यंग स्टार फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री आलोक सारथी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण मंडल पत्थलगांव के हेमंत बंजारा उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी में आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया।इस अवसर पर उपसरपंच सुरेशपुर प्रदीप गुप्ता, सरपंच सुरेशपुर उर्मिला तिग्गा, बीडीसी हंसलाल सिदार, सरपंच प्रेम सागर, सरपंच प्रयाग सिदार, बीडीसी नरेश सिदार, बृजमोहन यादव, बाबूलाल तिग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा पोर्ते, युवा मोर्चा अध्यक्ष करेश तिग्गा, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, माला चौहान, सुशीला चौहान, ओमप्रकाश सिदार, राम कुमार, राम गुप्ता, ज्योति बिंझवार, टी.एस.एस. अध्यक्ष रूपसिंह राठिया, हेमंत पटेल, जयो राम, ओमप्रकाश तथा पंकज गुप्ता (किशन ट्रैक्टर) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में खेल भावना और युवाओं का उत्साह देखने को मिला।आयोजन के सफल समापन पर खिलाड़ियों, आयोजन समिति और सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *