10 किलोमीटर की दूरी 22- धावको ने हिस्सा लिया…महिला पुरुष वर्ग शामिल रहे
दिनांक:-26/10/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:

सी.एस.आर.महाविद्यालय के तत्वाधान में उच्च-शिक्षा विभाग अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया..जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग शामिल रहे 10- किलोमीटर की मैराथन दौड़ में 22-धावको ने हिस्सा लिया..जिसमें प्रथम स्थान, चंद्रप्रकाश शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर, द्वितीय स्थान, युवराज शास.पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी, तृतीय स्थान, निलेश कुमार शास.राजीव गांधी महाविद्यालय लोरमी,तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान अंजना महरा शास.अग्रसेन महाविद्यालय. बिल्हा, द्वितीय स्थान, हेमलता शा.एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली, तृतीय स्थान, नन्देश्वरी शा.निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के रूप जीत हासिल की।**पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद तिवारी(खेल संचालक) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय विलासपुर,

विशिष्ट-अतिथि के रूप में बसंत बंजारे (सरपंच) ग्राम पंचायत पिपरतराई, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य कुमार सोनकर ने किया..इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, डॉ. बसंत अंचल, मुकेश बिहारी,चोलेश शंकर साहू, डॉ. बी.जॉन, राजेश सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, अविनाश निर्मलकर, डॉ.आलोक कुमार चौरसिया, कु. सविता रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व शैक्षणिक स्टॉफ विद्यार्थी गण, के साथ-साथ कोटा पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही..जिसमें सी.एस.आर. महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लवकेश यादव द्वारा सफल एवं शानदार आयोजन किया गया।
