Kota-Updete:-अपेक्स-इंटरनेशनल-हायर-सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक-भ्रमण।-कोटा-अपेक्स-स्कूल के छात्र छात्राएं सहित पाली स्कूल की छात्र-छात्राएं के साथ शिक्षक शिक्षिकाए भी शामिल हुए।

*दिनांक:-27/10/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:-अपेक्स इंटरनेशनल-हायर-सेकेंडरी स्कूल के कोटा-अपेक्स-स्कूल के छात्र छात्राएं सहित पाली स्कूल की छात्र-छात्राएं के साथ शिक्षक शिक्षिकाए भी शामिल हुए, शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए अपेक्स प्रबंधन द्वारा बताया गया कि स्कूली छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक भ्रमण पुराने समय से ही उपयोगी माना जाता रहा है जिससे बच्चों को देश और समाज के सामाजिक परिवेश आर्थिक क्षमता और व्यक्तिगत व्यक्तित्व संबंधी विकास करने एवं समझने के अवसर प्राप्त होते हैं।

*छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की कड़ी को आगे बढ़ते हुए अपेक्स इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल कोटा एवं पाली ब्रांच के 65-स्कूली छात्र-छात्राएं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशाखापट्टनम (वायजैक) ले जाया गया..जहां सर्वप्रथम बच्चों को भारत सरकार द्वारा संचालित उपक्रम मर्चेंटाइल मरीन डिपार्मेंट MMD विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश के द्वारा बच्चों को विश्व स्तरीय वाणिज्यिक पोत एवं क्रूज से संबंधित जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ बच्चों द्वारा किस प्रकार से करियर बनाए जा सकते हैं,उन सभी करियर ऑप्शंस को समझाया गया..यह पहला मौका था कि पूरे भारतवर्ष के किसी भी स्कूल के लिए जिसे इस प्रकार की जानकारी इस उपक्रम के द्वारा साझा की गई और करियर ऑप्शन के सुझाव दिए गए।

*इसके बाद बच्चों ने आर.के.बीच में स्थित एयरक्राफ्ट म्यूजियम सबमरीन म्यूजियम को बारीकी से समझा विशाखापत्तनम के साथ-साथ बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण अराकु वैली मे भी आयोजित रहा..जहां पर बच्चों ने प्रकृति को बहुत ही करीब से देखा, जहां सभी बच्चे सनराइज व्यू प्वाइंट-बोरा केव-आंध्र प्रदेश के आदिवासी जनजाति के म्यूजियम चॉकलेट-फैक्ट्री वुडन स्टेयर इत्यादि जगहों का भ्रमण किया, चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पूरा किया.

.अपेक्स स्कूल के संचालक गणेश जायसवाल द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व किया गया..जहां उनके साथ स्कूल संचालक सहयोगी तारक नाथ जैसवारा एवं अमित सोनी शामिल रहे..

साथ ही आकांक्षा दुबे, मेम, अमन पांडे सर, योगेश सर सहित एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ..शैक्षणिक भ्रमण के लिए इंद्रलोक होलीडेज टूर बिलासपुर के संचालक एस.एन.पांडे, राहुल पांडे एवं उनकी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *